Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: कविता नगर-गीतांजलि नगर को मिली बड़ी सौगात, पुरंदर मिश्रा ने कराया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन :

post

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक-33 अंतर्गत कविता नगर एवं गीतांजलि नगर क्षेत्र में वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के स्थायी समाधान हेतु लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चौड़े पक्के नाला एवं 3 नवीन पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-3 अंतर्गत बाढ़ आपदा राहत मद से स्वीकृत इस महत्वपूर्ण कार्य के तहत लगभग 605 मीटर लंबाई में 7 से 9 फीट चौड़े पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में 3 नई पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान जल निकासी सुगम होगी और लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सकेगी।भूमिपूजन अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कविता नगर और गीतांजलि नगर के नागरिक वर्षों से बारिश में जलभराव की समस्या से परेशान थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए इस योजना को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

विधायक श्री मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी बारिश में क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लगातार मॉनिटरिंग कर कार्यों को गति दी जाएगी।भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नागरिकों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में पहल होने पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्यों से विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जोन क्रमांक-3 की अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, वार्ड क्रमांक-33 के पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, वार्ड क्रमांक-30 के पार्षद श्री राजेश गुप्ता, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, वरिष्ठजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner