रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने बैठक कर सर्वसम्मति से लिया निर्णय 5 जून 2026 तक पुरानी पेंशन योजना लागू करने राज्य शासन की अभिमत रायपुर नगर निगम को नहीं मिलने की स्थिति में रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर काम बंद कलम बंद हड़ताल करने बाध्य हो जायेंगे, अत्यावश्यक सेवाएं भी इससे अप्रभावित नहीं रहेंगी। पुरानी पेंशन योजना नगर निगम रायपुर में लागू होने पर नगर निगम का प्रतिमाह 25 लाख रू. वार्षिक 3 करोड़ रू. एवं कर्मचारियों की औसत आयु के हिसाब से 60 करोड रू. राशि की बचत होगी। नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने सभी पात्र अधिकारियों कर्मचारियों को सीपीएफ की जगह जीपीएफ का फार्म भरकर सामूहिक रूप से जोन कमिश्नर को जोनो में ज्ञापन मांग पत्र सौपने कहा, नगर निगम रायपुर के सेटअप संशोधन हेतु संघ का प्रतिनिधि मंडल महापौर से मिलकर ज्ञापन सौपकर मांग करेगा।
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पचाधिकारियों की नगर निगम मुख्यालय सामान्य सभा सभागार में संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जघव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन योजना नगर निगम रायपुर में लागू करने निगम में सेटअप संगोधन करने और राज्य शासन के निर्देश पर अधिकारियों कर्मचारियों को 1 करोड़ राशि तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग पर विचार करने आवश्यक बैठक हुई। बैठक में विचार उपरांत रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दिनांक 5 जून 2026 तक यदि राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का पुरानी पेंशन योजना को रायपुर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को पात्रता अनुसार वांछित लाभ देने रायपुर नगर निगम की एमआईसी के संकल्प पर कोई अभिमत नगर निगम रायपुर को प्राप्त नहीं होता है तो उस स्थिति में रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के बैनर तले रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण मिलकर कलम बंद काम बंद हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। इस स्थिति में अत्यावश्यक सेवाएं भी अप्रभावित नहीं रहेंगी।
रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने सभी 10 जोनो के पात्र नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी सेवा में सीपीएफ के स्थान पर जीपीएफ में सम्मिलित करने हेतु निर्धारित फार्म प्राप्त कर भरकर सामूहिक रूप से जोन कार्यालय में जोन कमिश्नर को कार्यालय में मांग पत्र ज्ञापन देने कहा है। उन्होने बताया कि नगर निगम रायपुर में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के हितार्थ नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मुलाकात कर उन्हें रायपुर नगर निगम में सेटअप का संशोधन कर उसे लागू करवाने एवं नगर निगम रायपुर के सभी पात्र अधिकारियों कर्मचारियों को सेवा में शीघ्र पदोन्नति का वांछित लाभ देने ज्ञापन मांग पत्र सौंपकर अनुरोध किया जायेगा।

Journalist खबरीलाल