Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: विधायक पुरंदर मिश्रा व महापौर मीनल चौबे ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, 15 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित :

post

रायपुर, 29 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर निगम जोन-9 के 7 वार्डों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गारमेंट फैक्ट्री, पॉम बेलाजियो के सामने किया गया। 

शिविर में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से अवैध नल कनेक्शन तत्काल नियमित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर सभी अवैध नलों को काटने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम किसी भी अवैध कॉलोनी में विकास कार्य नहीं कराएगा और बल्क कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। महापौर ने जोन कमिश्नर को सुशासन तिहार में आवेदन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि शिविर में प्रतिपक्ष दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आवेदन देना सुशासन तिहार के प्रति नागरिकों के विश्वास का प्रतीक है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर शासकीय योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर सभी आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। परिवहन विभाग द्वारा 12 नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 11 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। इनमें 4 अंत्योदय, 4 बीपीएल एवं 3 एपीएल राशन कार्ड शामिल हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने 5 हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा के आयुष्मान कार्ड एवं 2 हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये तक के एपीएल आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। कृषि विभाग द्वारा किसानों को हरी खाद कीट वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती माताओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। किशोरी बालिका योजना में 2 बालिकाओं को स्वच्छता किट दी गई।यह शिविर जोन-9 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड-7, महात्मा गांधी वार्ड-8, पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड-9, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड-10, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड-11, महर्षि वाल्मीकि वार्ड-32 और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड-51 के नागरिकों के लिए लगाया गया था।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन-9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, सीएमएचओ डॉ मिथिलेश चौधरी, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner