अगर आप ये सोचते हैं, कि गर्मी सिर्फ आपके शरीर को प्रभावित करती है तो आप गलत सोचते हैं। गर्मी से आपका शरीर ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा को भी अंदर से प्रभावित करती है। कई बार ये बदलाव इतने छोटे होते है कि उन्हे नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन यही छोटे बदलाव आगे चल कर त्वचा की एक बड़ी समस्या बन कर सामने आते है। अगर आपकी स्किन अचानक रूखी, लाल या बहुत ज्यादा संवेदनशील हो रही है, तो यह सिर्फ मौसम का असर नहीं, बल्कि एक चेतावनी हो सकती है।
तेज धूप और बढ़ती गर्मी आपकी त्वचा पर ऐसे निशान छोड़ रही है, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है… क्योंकि आपकी स्किन जो “कह” रही है, अगर आप उसे सुन नहीं पाए… तो परेशानी बढ़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट आगाह करते है कि त्वचा की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।
अगर आपकी त्वचा भी इस समय कुछ अलग व्यवहार कर रही है, तो ये संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें—
लगातार खुजली और जलन का होना
अगर बिना किसी कारण के आपकी त्वचा में खुजली या जलन हो रही है तो यह सिर्फ गर्मी की वजह से पसीना नहीं हो सकता। यह स्किन एलर्जी, फंगल इंफेक्शन या हीट रिएक्शन का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और बार-बार खुजाने से स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे स्किन पर घाव या इंफेक्शन तक हो सकता है।
लाल दाने, रैशेज या छोटे-छोटे उभार
गर्मी और पसीने के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने या रैशेज दिखने लगते हैं। इन्हें आमतौर पर “हीट रैश” कहा जाता है। शुरुआत में ये हल्के लगते हैं, लेकिन अगर सही देखभाल न की जाए तो यह फैलकर ज्यादा इरिटेशन और दर्द का कारण बन सकते हैं।
पसीने के साथ बदबू या असामान्य संक्रमण
पसीना आना गर्मी में सामान्य है, लेकिन अगर इसके साथ तेज बदबू, जलन या त्वचा पर चिपचिपापन और दाग नजर आए, तो यह बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। खासकर अंडरआर्म्स, गर्दन और जांघों के पास यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
त्वचा का बेहद रूखा होना
गर्मी में शरीर से पानी की कमी तेजी से होती है, जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। त्वचा ड्राई होकर खिंचने लगती है और कई बार एड़ियों, होंठों या हाथों पर क्रैक भी दिखने लगते हैं। यह सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगता, बल्कि दर्दनाक भी हो सकता है और स्किन को कमजोर बना देता है।
लगातार हीट रैश और छोटे-छोटे दानों का बढ़ना
अगर आपके शरीर पर छोटे-छोटे दाने बार-बार निकल रहे हैं और ठीक होने के बाद फिर से वापस आ रहे हैं, तो यह हीट रैश का गंभीर संकेत हो सकता है। पसीने और धूल के कारण स्किन पोर्स लगातार ब्लॉक होते रहते हैं, जिससे यह समस्या बार-बार लौट सकती है।
गर्मी में त्वचा सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी संकेत देती है। इन संकेतों को नजरअंदाज करना छोटी समस्या को बड़ी बीमारी में बदल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की भाषा को समझें और समय रहते सही कदम उठाएं।

Journalist खबरीलाल