Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का आयोजित हुआ सम्मेलन :

post

125 से अधिक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हुए सम्मिलित। सभी ने मिल कर साझा किए अपने अनुभव। रायपुर कमिश्नरेट  के साथ मिल कर आम जन की सुरक्षा हेतु कार्य करने को हुए तत्पर। इस माह रायपुर कमिश्नरेट से रिटायर्ड हुए पाँच पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी हुए सम्मानित।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुये आज पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का गरिमायम सम्मेलन पुलिस ट्रांजिट मेस, रायपुर में आयोजित किया गया है। यह सम्मेलन केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर पुलिस विभाग में वर्षों तक सेवाएं देने वाले अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के अनुभव, मार्गदर्शन एवं सामाजिक सहभागिता को पुनः समाजहित में जोड़ने का सार्थक प्रयास रहा। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का यह प्रयास पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों को समाजोपयोगी गतिविधियों में समाहित कर सुरक्षित, जागरूक एवं अनुशासित समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रायपुर  डॉ संजीव शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने जीवन के लगभग 40 वर्ष विभाग एवं समाज की सेवा को समर्पित किये है। सेवानिवृत्त के पश्चात् भी उनका अनुभव एवं सामाजिक समझ समाज के लिये अत्यंत उपयोगी है। उन्होनें कहा कि समाज में यातायात व्यवस्था सुधारने, नशा उन्मूलन, सामाजिक जागरूकता, युवाओं को मार्गदर्शन देने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने जैसे विषयों में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी प्रभावी भूमिका निभा सकते है। उन्होनें सभी को समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका बनाये रखने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

सम्मेलन में उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा करते हुये पुलिस विभाग एवं समाज के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्ति की। इस दौरान जानकारी दी गई कि निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक रिटायर्ड वेलफेयर यूनियन के अंतर्गत लगभग 110 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों का पंजीयन किया जा चुका है तथा यूनियन द्वारा समय-समय पर कई बैठकों का आयोजन भी किया गया है। सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह विश्वास दिलाया कि शासन की मंशानुरूप वे संगठित रूप से समाज में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निरंतर देते रहेगें। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का यह अभिनव प्रयास पुलिस परिवार एवं समाज के मध्य विश्वास, सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले एवं  आईएसएम माह विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे  अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके दीर्घकालिक योगदान को आदरपूर्वक सराहा गया। सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, श्री अमित तुकाराम कांबेल, पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ अर्चना झा, सहायक पुलिस कमिश्नर श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीष सारथी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner