Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ 60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का रायपुर कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने किया मार्गदर्शन :

post

सभी को रायपुर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में  शैड्यूल अनुसार प्रशिक्षण हेतु किया  गया पदस्थ। पुलिस कमिश्नर ने  नवीन पदस्थापना हेतु दी शुभकामनाएं एवं अग्रिम प्रशिक्षण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। रायपुर कमिश्नर की ब्रीफिंग उपरांत सभी अपने अपने थानों में प्रशिक्षण हेतु हुए रवाना।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त 60 नव चयनित उप निरीक्षकों को विभिन्न थान पदस्थापना प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रायपुर ने सभ नव पदस्थ उपनिरीक्षकों को उद्बोधित करते हुये उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस विभाग आमजन के विश्वास का प्रतीक है तथा प्रत्येक  अधिकारी का दायित्व है कि वह संवेदनशील, निष्पक्षता एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । उन्होनें नव पदस्था उप निरीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बालको सहित आम नागरिकों के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी उप निरीक्षकों को उनके नवीन दायित्वों के लिये शुभकामनाएं प्रदान की गई तथा अपेक्षाव्यक्त की कि वे अपनी ऊर्जा क्षमता एवं समर्पण से रायपुर पुलिस की कार्यसंस्कृति को और अधिक सशक्त बनायेंगे । 

सभी नव चयनित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर   कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये है। इन नियुक्तियों से थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिका प्रभावी नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner