Round Table India एवं Raipur United Round Table 344 द्वारा ग्राम पंचायत जरौद के स्कूल भवन में विद्यार्थियों को दो नवीन कक्ष उपहार स्वरूप समर्पित किए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
राउंड टेबल इंडिया का गठन वर्ष 1962 में हुआ था। संस्था का प्रमुख उद्देश्य भारत के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए संस्था अब तक देशभर में 1,959 से अधिक विद्यालयों का निर्माण कर चुकी है तथा 10,000 से अधिक कक्षाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी है। अपने 27 वर्षों के “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” अभियान के माध्यम से संस्था ने हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा, बेहतर विद्यालय और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
राउंड टेबल इंडिया और रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देना है। संस्था शिक्षा के साथ-साथ ऐसे बच्चों के सपनों को भी साकार करने का प्रयास करती है, जो कभी हवाई यात्रा का सपना देखते हैं। संस्था द्वारा कई बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव भी कराया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा ममता हॉस्पिटल को एक एम्बुलेंस भी उपहार स्वरूप प्रदान की जा रही है, ताकि जरूरतमंद मरीजों तक निःशुल्क एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
इस कार्यक्रम में रचित बंसल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राउंड टेबल इंडिया), गिरिराज लखोटिया (चेयरमैन, रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344), अंकित जिंदल (वाइस चेयरमैन), अभिषेक अग्रवाल (सेक्रेटरी), राहुल छाबरिया (ट्रेजरर), विपुल अग्रवाल (आईपीसी) सहित रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विधिवत रूप से नवीन स्कूल कक्षों का उद्घाटन किया।
यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Journalist खबरीलाल