Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के फुल शेड्यूल का ऐलान, आप भी कर लीजिए 12 मैचों के शेड्यूल को नोट:

post

टीम इंडिया को इस साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। इसी लंबी सीरीज के शेड्यूल का ऐलान न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है। 3 जून को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 5-5 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस तरह कुल 12 मैच भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने समर सीजन के शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया है कि भारतीय टीम एक लंबी सीरीज उनके यहां खेलेगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की साइकिल के तहत खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज 4 नवंबर से आयोजित होगी। वहीं, 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलने वाला है। 41 दिनों तक दोनों देशों के बीच एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने को मिलेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर करीब 7 सप्ताह तक रहने वाली है।

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 मैच - 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में

दूसरा टी20 मैच - 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में

तीसरा टी20 मैच - 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में

चौथा टी20 मैच - 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में

पांचवां टी20 मैच - 1 नवंबर को हैमिल्टन में

पहला वनडे मैच - 4 नवंबर को ऑकलैंड में

दूसरा वनडे मैच - 7 नवंबर को वेलिंग्टन में

तीसरा वनडे मैच - 10 नवंबर को हैमिल्टन में

चौथा वनडे मैच - 13 नवंबर को टौरंगा में

पांचवां वनडे मैच - 15 नवंबर को टौरंगा में

पहला टेस्ट - 19 से 23 नवंबर को वेलिंग्टन में

दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर से 1 दिसंबर को क्राइस्टचर्च में

टीम इंडिया लंबे समय के बाद किसी देश में द्विपक्षीय सीरीजों के लिए इतने लंबे समय तक रहेगी। काफी समय से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा नहीं किया है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड गई भी है तो एक या ज्यादा से ज्यादा दो फॉर्मेट की सीरीज के लिए कीवी दौरे पर गई है, लेकिन यह एक फुल फ्लेज्ड सीरीज होगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner