Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : अमिताभ संग डेब्यू से लेकर 6 पन्नों के सुसाइड नोट तक, जिसने हिला दिया बॉलीवुड:

post

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी चमकती हुई दिखती है, इसके भीतर का अंधेरा कभी-कभी उतना ही खौफनाक होता है। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सितारे आए जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी दी। लेकिन समय से पहले ही वे इस दुनिया अलविदा कह गए। ऐसा ही एक नाम अभिनेत्री जिया खान का भी है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में बड़ी ऊंचाइयां हासिल कर ली थी।

उनकी एक्टिंग में एक अलग कशिश थी, जिसने हर बड़े निर्माता और निर्देशक का ध्यान अपनी ओर खींचा था। मगर किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस सफलता की सीढ़ियां वह चढ़ रही हैं। उस अभिनेत्री के भीतर कितना दर्द छुपा है। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी जिंदगी के पन्नों को पलटकर देखना हमें एक बेहद भावुक और हैरान करने वाले सफर पर ले जाता है।

​19 साल की में अमिताभ बच्चन के साथ किया डेब्यू

​जिया खान का फिल्मी सफर बेहद दिलचस्प रहा था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें महज 16 साल की उम्र में फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में काम करने का सुनहरा मौका मिला था। मगर उस वक्त उनका लुक थोड़ा कम मिच्योर लग रहा था, जिसके वजह से यह फिल्म उनके हाथ से निकल गई और बाद में यह रोल दिया मिर्जा को दे दिया गया।

आखिरकार साल 2007 में उनका इंतजार खत्म हुआ जब उन्हें फिल्म निशब्द से अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला।  इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनय जगत के महानायक अमिताभ बच्चन थे। एक 19 साल की नई लड़की के लिए 65 साल के दिग्गज अभिनेता के सामने खड़े होकर अभिनय करना कोई आसान काम नहीं था। मगर जिया ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबको सच में निशब्द कर दिया।

आमिर से अक्षय तक का सफर और कामयाबी

​पहली ही फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद जिया खान के हौसले बुलंद थे। बॉलीवुड ने भी उनके हुनर को पहचाना और उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हो गए। निशब्द के बाद वह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी में एक बेहद अहम किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा।

इसके बाद वह अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल का भी हिस्सा बनीं। इस तरह उन्होंने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड के कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और काम करने का अंदाज यह साफ बयां करता था कि वह लंबी रेस का घोड़ा हैं। हर बड़ी फिल्म के साथ उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही थी और फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

लगी खुशियों को नजर और वो खौफनाक रात

3 जून 2013 की वो तारीख आज भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दहला देती है। इसी दिन महज 25 साल की उम्र में जिया खान ने फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस अचानक आई खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हंसती-मुस्कुराती जिया अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

खबरों के मुताबिक वह उस दौरान एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ गंभीर रिश्ते में थीं। उनके इस कदम ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया था। और वहीं पुलिस प्रशासन इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने एक उभरते सितारे को मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया।

6 पन्नों का वह आखिरी दर्दभरा खत

​जिया खान की मौत के बाद इस मामले में तब एक नया मोड़ आया जब पुलिस को उनके कमरे से 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। जिया ने अपने इस आखिरी खत में लिखा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी बात कैसे कहें, लेकिन अब उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। इस खत में उन्होंने अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव, मानसिक प्रताड़ना और अकेलेपन के उस गहरे दर्द को बयां किया था जिससे वह गुजर रही थीं।

हालांकि इस सुसाइड नोट में उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिखा था, लेकिन परिस्थितियों और कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने उनके कथित पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले ने कोर्ट-कचहरी के कई चक्कर काटे और लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चलने के बाद आखिरकार पुख्ता सबूतों के अभाव में अभिनेता को इस केस से बरी कर दिया गया। जिया भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनका यह अधूरा सफर हमेशा याद किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner