Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : होम्योपैथी को सपोर्ट कर बुरी फंसी अनुष्का शर्मा, लोगों ने किया ट्रोल, कहा- ‘आपको 60M से ज्यादा फॉलो करते हैं और आप…’:

post

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जहां अनुष्का आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत के बाद पति विराट कोहली के साथ 'विक्ट्री डांस' कर हर किसी का ध्यान खींचा। वहीं, अब वो अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। अनुष्का शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का सपोर्ट किया, जिसके तुरंत बाद इंटरनेट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए। कई यूजर्स जहां एक तरफ अनुष्का की बात को सही मानते हुए उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो क्लिप में होम्योपैथिक डॉक्टर राजन शंकरन और शार्क टैंक की एंटरप्रेन्योर नमिता थापर नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक खास नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'होम्योपैथी ने मेरी जिंदगी में एक बेहद अहम रोल निभाया है और डॉ. राजन शंकरन उस पूरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। मैं हेल्थ और माइंडफुल लिविंग को लेकर उनकी गहरी समझ को बहुत ज्यादा महत्व देती हूं।'

बता दें कि सोशल मीडिया पर होम्योपैथी को प्रमोट करने को लेकर अनुष्का शर्मा आलोचना का सामना कर रही हैं। उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद, कई लोगों ने होम्योपैथी के असर पर शक जताया। एक नेटिजन ने लिखा, "अनुष्का शर्मा जैसी पढ़ी-लिखी महिला से यह बिल्कुल उम्मीद से परे है। यकीन नहीं हो रहा।" एक X यूजर ने सवाल किया, "अनुष्का, आपको 60M से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, और आप अपनी स्टोरी पर होम्योपैथी को प्रमोट करती हैं? मैंने कई लोगों को देखा है जिन्होंने सही दवा लेने से मना कर दिया और विश्वास के नाम पर इन चीजों का इस्तेमाल करके मर गए, और आप उसे प्रमोट करती हैं?"

एक ट्वीट में लिखता है, "अनुष्का शर्मा जैसी सेलिब्रिटी को, जिनके इतने बड़े फॉलोअर्स हैं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भरोसेमंद साइंटिफिक सबूतों की कमी के बावजूद होम्योपैथी को प्रमोट करते देखना दुखद है। अजीब बात है कि कैंसर, हार्ट अटैक या गंभीर इन्फेक्शन होने पर लोग होम्योपैथिक क्लीनिक नहीं जाते, बल्कि हॉस्पिटल जाते हैं।" ऐसे कई और कमेंट इस पोस्ट पर आ रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने उनका सपोर्ट भी किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner