Breaking News

Monsoon (खबरीलाल न्यूज़) :: केरल में मानसून की एंट्री, छत्तीसगढ़ में कब होगी बारिश ? :

post

रायपुर: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. सबसे पहले मानसून की एंट्री केरल राज्य में हुई है. आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल में पहुंचता है. इस बार यह तीन दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा है. दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि भारतीय मौसम विभाग ने की है.

केरल में मानसून की एंट्री - भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून चार जून को केरल में पहुंच गया है. इसके साथ ही यह दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों के अलावा पश्चिम मध्य और पूर्व मध्य अरब सागर के कुछ भागों की ओर भी बढ़ रहा है. यह लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरल और कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों के इलाकों तक बढ़ गया है.

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम ? - छत्तीसगढ़ में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक प्रदेश में अभी मानसून के पहुंचने में समय है. 15 जून के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून प्रवेश करने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. पिछले 34 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

छत्तीसगढ़ में आगामी 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान -

4 जून को छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर मध्यम से हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है. 5 जून से 6 जून तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है. 7 जून से 10 जून तक प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner