Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये:

post

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। नेहा कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी मेहनत, संघर्ष और शानदार आवाज के दम पर नेहा ने संगीत जगत में एक खास मुकाम हासिल किया है। आज वह देश की सबसे लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड सिंगर्स में गिनी जाती हैं, लेकिन उनकी सफलता की कहानी संघर्षों से भरी रही है।

नेहा कक्कड़ का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा। उनके पिता परिवार का पालन-पोषण करने के लिए स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। परिवार की हालत ऐसी थी कि छोटी उम्र में ही नेहा को घर की जिम्मेदारियों का एहसास हो गया था। महज चार साल की उम्र में उन्होंने धार्मिक आयोजनों, माता के जगरातों और चौकी में भजन गाना शुरू कर दिया था। उस समय उन्हें एक कार्यक्रम के लिए करीब 500 रुपये मिलते थे।

नेहा ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। हालांकि वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी प्रतिभा ने संगीत जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। साल 2008 में उनका पहला एल्बम ‘नेहा द रॉकस्टार’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने सराहा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू की।

Neha Kakkar Birthday Special Success Story Net Worth Struggle Career

हिट गानों ने बनाया सुपरस्टार

नेहा कक्कड़ ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी। यारियां, क्वीन, गब्बर इज बैक, सनम रे और कपूर एंड संस जैसी फिल्मों के गानों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। उनकी ऊर्जा और अलग गायकी शैली ने युवाओं के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई। आज नेहा दुनिया भर में लगभग 1000 से अधिक म्यूजिक कॉन्सर्ट कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक बॉलीवुड गाने के लिए करीब 8 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

साल 2018 में अभिनेता हिमांश कोहली के साथ उनके ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन फिर ‘यारियां’ एक्टर हिमांश से नेहा का रिश्ता टूट गया। बाद में अक्टूबर 2020 में नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी कर सभी को चौंका दिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner