जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग के आमंत्रण पर रायपुर सांसद होंगे शामिल। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना के तहत छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के बीच बनेगा सांस्कृतिक सेतु।
रायपुर 6 जून। रायपुर के लोकप्रिय सांसद और वरिष्ठ राजनेता श्री बृजमोहन अग्रवाल आगामी 25 सितंबर 2026 को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के प्रसिद्ध शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय "आदि संस्कृति महोत्सव 2026" (इमर्ज जम्मू एंड कश्मीर 2026) के उद्घाटन समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग और आयोजन समिति के श्री देव मित्तल और रविन्द्र गुर्जर ने शनिवार को उन्हें आमंत्रित किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में यह एक बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक पहल है। यह महोत्सव कश्मीर की वादियों को देश के बाकी हिस्सों से सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बनेगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भारत के जनजातीय और सांस्कृतिक परिदृश्य में छत्तीसगढ़ का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण है। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, बस्तर और सरगुजा के लोक नृत्य, और हमारा पारंपरिक स्वदेशी ज्ञान देश की अमूल्य धरोहर हैं।
उन्होंने कहा, "मैने इस भव्य राष्ट्रीय महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के जनजातीय कार्य विभाग से आग्रह किया है कि वे राज्य के उत्कृष्ट कलाकारों, शिल्पकारों, लोक नर्तकों और जनजातीय प्रतिनिधियों का एक सशक्त दल (सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल) श्रीनगर भेजें, ताकि छत्तीसगढ़ की जीवंत संस्कृति की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले "इमर्ज जम्मू एंड कश्मीर एक्सपो 2026" में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से एक विशेष समर्पित पवेलियन भी लगाया जाएगा। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की जनजातीय विकास योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा (Handloom), वनोंपज (Forest-based products) पर आधारित जनजातीय उद्यमों और महिला स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Journalist खबरीलाल