जगदलपुर। वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज सिविल अस्पताल भानपुरी एवं करंदोला में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होकर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में वनमंत्री केदार कश्यप ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं के भंडारण, जांच सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने क्षेत्र में ही मिल सके।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ा विषय हैं। अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था, पर्याप्त दवाएं, आवश्यक जांच सुविधाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सहज, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल