Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी नितिन कुमार डहरिया पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही:

post

थाना : पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग। धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी नितिन कुमार डहरिया पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही। थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आमजनों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा धारदार हथियार के साथ रील बनाकर तथा उसका प्रदर्शन कर क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित किया जा रहा था। 

आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार दांतेदार हथियार जप्त कर आर्म्स एक्ट की वैधानिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।।प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन, भय उत्पन्न करना अथवा सोशल मीडिया पर ऐसे कृत्यों का प्रचार-प्रसार कानूनन दंडनीय है। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner