मोदी सरकार देश के सीमा प्रबंधन को पूरी तरह एडवांस और हाई-टेक बनाने जा रही है, इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 9 जून को 'लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' का शुभारंभ करेंगे. ये एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा.
'लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' भारत के सभी भूमि बंदरगाहों को एक साथ जोड़ने का काम करेगा. इस नए सिस्टम के आने से भारत के भूमि बंदरगाह भी अब एयरपोर्ट और समुद्री बंदरगाहों जैसी एडवांस डिजिटल सिस्टम से लैस हो जाएंगे. इस सिस्टम के लागू होने से भूमि बंदरगाहों पर कार्गो (मालगाड़ियों/ट्रकों) और यात्रियों की प्रोसेसिंग अब पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी. इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को डिजिटल स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी.
'लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' सरकार के प्रमुख पोर्टल्स जैसे ICEGATE, ULIP और मोटर व्हीकल इकोसिस्टम से भी पूरी तरह कनेक्टेड होगा. इससे सरकारी एजेंसियों और निजी ऑपरेटरों के बीच बेहतर तालमेल हो सकेगा. सरकार के इस कदम से सीमा पार व्यापार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय सुरक्षा को एक बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम के दौरान मेघालय के 'डॉकी' और त्रिपुरा के 'श्रीमंतपुर' भूमि बंदरगाहों पर नई हितधारक आवास सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे.

Journalist खबरीलाल