Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में धरसींवा पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर यदु तथा टुकेन्द्र वर्मा को किया गिरफ्तार :

post

रायपुर पुलिस (ग्रामीण)। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में धरसींवा पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर यदु तथा टुकेन्द्र वर्मा को किया गिरफ्तार। दो बिचौलियों सहित पीड़िता के दादा गिरफ्तार। 01 लाख 30 हजार रूपये लेकर मामले को दबाने का आरोप भी है। आरोपी दादा के पास से 01 लाख रुपये नगद जप्त। 

पता चला कि पीड़िता के दादा ने स्वयं अपनी नातिन से संबंधित दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास किया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से दुष्कर्म की घटना को छिपाने के एवज में 01 लाख 30 हजार रूपये नगद प्राप्त किए थे। इस लेन-देन का वीडियो भी बनाया गया था। साथ ही, उन्होंने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी।

जांच में यह भी पाया गया कि पीड़िता के दादा ने अपने पूर्व कथनों में अपनी नातिन के साथ किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया था। बाद में, लोगों से यह सुनने के बाद कि दुष्कर्म के मामले में शासन से 04 लाख रूपये की सहायता राशि मिल सकती है, उन्होंने पुनः जांच कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।

इस प्रकार गंभीर अपराध के मामले को धन लेकर दबाने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के दादा, सीताराम मेडिकल स्टोर के संचालक चन्द्रशेखर यदु तथा टुकेन्द्र वर्मा को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner