Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पहुंचे गंगोत्री धाम, माँ गंगा की पूजा-अर्चना, कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना :

post

संवाददाता/सौरभ साहू, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।

सरगुजा/अम्बिकापुर। उत्तराखंड के पवित्र गंगोत्री धाम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने माँ गंगा के पावन चरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने माँ गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी असीम कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, किसानों की उन्नति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त जनमानस के कल्याण की कामना की।

गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ परिवारजन एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में माँ गंगा का विशेष महत्व है और उनके आशीर्वाद से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण स्थापित होता है।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने गंगोत्री धाम में माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। "माँ गंगा की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश सदैव विकास, खुशहाली और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।"

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner