Breaking News

Kolkata (खबरीलाल न्यूज़) :: वरिष्ठ टीएमसी नेता व पूर्व मंत्री मानस रंजन भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा :

post

कोलकाता, 13 जून 2026: पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व मंत्री मानस रंजन भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने पार्टी सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

मानस रंजन भुइयां पश्चिम बंगाल सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सिंचाई एवं जलमार्ग, जल संसाधन अन्वेषण एवं विकास, पर्यावरण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग एवं वस्त्र विभाग जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।

उनके इस्तीफे से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका यह कदम पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner