थाना / इकाई : पुलिस लाइन, दुर्ग। पुलिस लाइन दुर्ग में "सहज योग द्वारा स्वयं को पहचानो" कार्यक्रम आयोजित, नशा मुक्ति एवं मानसिक सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु दधीचि प्रशिक्षण हॉल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहज योग विशेषज्ञों द्वारा ध्यान एवं आत्म-जागरूकता के माध्यम से मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सहज योग के सात प्रमुख चक्रों के महत्व एवं उनके माध्यम से व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता तथा भावनात्मक संतुलन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
जिला पुलिस के 104 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए ध्यान अभ्यास किया तथा नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं तथा नशे से दूर रहकर समाज को सुरक्षित, स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में सहयोग करें।

Journalist खबरीलाल