Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: नगर निगम के बड़े बकायादार होटल अमृतसरी ने कई वर्षों से बकाया अदा नहीं किया, संस्थान को निगम ने किया सीलबंद :

post

भारी गन्दगी मिलने, सड़क पर किचन खोलने, अस्वास्थ्यकर वातावरण में खाना बनाने, नोटिस देने पर भी स्वच्छता की अनदेखी करने, कई नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नगर निगम ने होटल अमृतसरी पर किया एक लाख रूपये का जुर्माना। जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ne 17 दुकानों पर किया 18 हजार रूपये का जुर्माना, जोन 4 नगर निवेश विभाग ने 25 दुकानदारों द्वारा सड़क पर कब्जा करने पर उन पर किया कुल 50 हजार रूपये का जुर्माना। रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य, बाजार और नगर निवेश विभाग सहित नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू, अन्य सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर घड़ी चौक के समीप स्थित रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादार होटल अमृतसरी को बकाया नहीं देने पर सीलबंद कर दिया है. कई वर्षो से बड़े बकायादार होटल अमृतसरी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं की जा रही है.

होटल अमृतसरी की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण प्राप्त हो रही लगातार गंभीर जनशिकायतों पर किया गया . इस दौरान होटल अमृतसरी में भारी गन्दगी मिली, सड़क पर किचन खोला जाना और अस्वास्थ्यकर वातावरण में बाथरूम से लगकर मटके में बिरयानी रखा जाना मिला. होटल अमृतसरी नगर घड़ी चौक द्वारा पूर्व में नोटिस देने के बाद भी स्वच्छता की अनदेखी लगातार किया जाना मिला. कई नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल होटल अमृतसरी को सीलबंद करने सहित सम्बंधित होटल अमृतसरी पर 1 लाख रूपये का जुर्माना किया गया है .

नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत गोलबाजार,मालवीय रोड आदि मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्यवाही की गयी और 17 दुकानों में गन्दगी मिलने पर 18 हजार रूपये का जुर्माना किया गया. नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग द्वारा लगभग 25 दुकानों पर सड़क बाधा शुल्क कुल 50 हजार रूपये का अभियान main सड़क पर कब्जा करने वाले सम्बंधित दुकानदारों से वसूल किया गया.

नगर निगम राजस्व विभाग जोन, 4 बाजार विभाग ने सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत दुकानों के सम्बंधित दुकानदारों और रायपुर नगर निगम की दुकानों के किरायादारों को सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने पर नोटिस एवं चेतावनी देकर सामानों की जप्ती कर ली गयी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अभियान में टीम प्रहरी की उल्लेखनीय भूमिका रही. टीम प्रहरी अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जनहित में सुगम यातायात नागरिकों को देने की दृष्टि से लगातार चलाया जा रहा है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner