नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने जिले की विशिष्ट एवं सम्मानित हस्तियों के निवास पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर केदार कश्यप ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षिका तथा वर्ष 2011 में देहदान का संकल्प लेकर समाज को मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देने वाली जे.पी. पटेल, राज्य अलंकरण से सम्मानित एवं अपनी अद्भुत तुमा शिल्प कला के माध्यम से बस्तर की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले ग्राम देवगांव निवासी प्रख्यात शिल्पकार बुटलु राम मात्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीत सिंह राठौर तथा वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सोनी से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी सम्मानित विभूतियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज देश का प्रत्येक वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है तथा भारत विश्व मंच पर नई शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी, प्रबुद्ध और प्रेरणादायी व्यक्तित्व किसी भी क्षेत्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा मिलती है। ऐसे सम्मानित नागरिकों से संवाद कर उनके विचारों और सुझावों को जानना जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
केदार कश्यप ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और अनुभवों को भी समझना है। इसी भावना के साथ वे लगातार प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षाविद, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं।विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल