थाना पंडरी पुलिस की कार्यवाही 4.070 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी वासुदेव जगताप गिरफ्तार। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कांपा मालधक्का के पास अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम वासुदेव जगताप बताया। आरोपी के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखा 4.070 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विस्तृत विवेचना जारी है।

Journalist खबरीलाल