थाना : खुर्सीपार, जिला दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी प्रकरण में गिरफ्तार तीन आरोपी पुलिस रिमांड पश्चात न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए, करोड़ों की संपत्ति एवं आभूषण संबंधी दस्तावेज जप्त। भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए स्क्रैप के संगठित अवैध परिवहन एवं बिक्री प्रकरण में तीन आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संग्रहित किए गए।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी से अर्जित धनराशि को अचल संपत्ति एवं आभूषणों में निवेश किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मुख्य आरोपी के लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं लगभग 03 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए हैं। घटनास्थल का पुनर्निर्माण कर साक्ष्य संग्रहण किया गया तथा स्क्रैप परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी जप्त किए गए हैं।

Journalist खबरीलाल