थाना : नेवई। पान ठेला का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में नेवई पुलिस को सफलता। पान ठेला का ताला तोड़कर नकदी एवं बिक्री सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को चिन्हित कर कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपत्ति जप्त कर कुल लगभग 53,000 रुपये मूल्य की मशरूका बरामद की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक परिसरों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल