Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मोतीबाग चौक के पास 1.5 किलो गांजा के साथ महिला आरोपी अफसाना बी उर्फ गुड़िया गिरफ्तार:

post

khabrilalरायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोलबाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक रितु टेकाम, सुनील कुजूर एवं भास्कर पांडे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक महिला को 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 22 जून 2026 को शाम के समय थाना गोलबाजार की पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब के सामने एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में रखा 1 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये है, बरामद किया गया। पूछताछ में महिला की पहचान अफसाना बी उर्फ गुड़िया (38 वर्ष) निवासी मोतीबाग चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर के रूप में हुई। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना गोलबाजार में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner