रायपुर, 25 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में प्राचार्य श्री राजेंद्र वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र सिलतरा, आरएचओ श्रीमती सविता सरकार ने आंगनबाड़ी प्राथमिक शाला छांटा, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री निशामणि साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र बांसटाल एवं असिस्टेंट टीचर सुश्री टिकेश्वरी साहू ने श्री बजरंग दास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

Journalist खबरीलाल