दुर्ग पुलिस। नवरात्रि पर्व को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस की वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक , दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती के निर्देश। नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। बार-बार सड़क दुर्घटना वाले स्थानों का चिन्हांकन कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए।नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, ओवरलोडिंग एवं वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वालों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।प्रवर्तन कार्यवाही के साथ सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Journalist खबरीलाल