Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा :

post

khabrilal

संवाददाता – सौरभ साहू, अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।

अंबिकापुर, 25 जून 2026। सरगुजा जिले के ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व के केंद्र रामगढ़ में आयोजित होने वाले दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को उदयपुर विकासखंड स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने सीताबेंगरा, जोगीमारा गुफा, हाथीपोल, मुख्य मंच, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, पंडाल, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की विश्वविख्यात धरोहरों, सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफाओं को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव में आने वाले हजारों पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाला यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान देगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner