Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: श्रद्धा, विश्वास और जुड़ाव का उत्सव, अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स का "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम 09 से 16 जुलाई तक:

post

khabrilalरायपुर। मध्य भारत के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड (AT पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर) द्वारा गत वर्ष आयोजित  ए टी जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम को श्रद्धालुओं का अपार स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उस पावन अवसर पर हजारों भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के श्रीचरणों में अपनी मनोकामनाएँ अर्पित की थीं तथा अनेक श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन एवं दिव्य अनुभूतियों का अनुभव साझा किया था।

इन्हीं भावनाओं, आस्था और भक्तिभाव के उन अविस्मरणीय क्षणों को पुनः जीवंत करने के उद्देश्य से इस वर्ष  ए टी जोहार जगन्नाथ 2026 का आयोजन 09 से 16 जुलाई 2026 तक AT पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर में किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य स्थापना की जाएगी। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत श्रीक्षेत्र पुरी से भगवान जगन्नाथ महाप्रभु का पावन महाप्रसाद मंगवाया जाएगा तथा स्थापना दिवस से लेकर रथयात्रा तक प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। यह महाप्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि भगवान की कृपा, प्रेम और आशीर्वाद का साक्षात प्रतीक माना जाता है।

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने सभी श्रद्धालुओं से भावपूर्ण आग्रह करते हुए कहा है कि वे AT पैलेस पहुँचकर "मनोकामना पेटी" में अपनी इच्छाएँ, प्रार्थनाएँ एवं संकल्प अवश्य लिखें। कार्यक्रम के उपरांत इन सभी मनोकामनाओं को भगवान श्री जगन्नाथ जी की नगरी पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रभु के श्रीचरणों में समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "जब भक्त अपने मन की बात प्रभु को सौंप देता है, तब उसके जीवन में आशा, विश्वास और सकारात्मकता का नया प्रकाश जागृत होता है। जोहार जगन्नाथ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच भावनात्मक एवं आध्यात्मिक जुड़ाव का एक पवित्र सेतु है।"

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के डायरेक्टर नितिन बरड़िया ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपने गौरवशाली 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को श्रद्धालुओं के साथ उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से ए टी जोहार जगन्नाथ 2026 के अंतर्गत एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को भगवान श्री जगन्नाथ जी से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं, भक्ति प्रसंगों अथवा अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित रील तैयार करनी होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को सर्वप्रथम अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @atjewels.in को फॉलो करना होगा, अपनी रील को पेज के साथ कोलैबोरेट करना होगा तथा उसे साझा करना होगा।प्रतियोगिता में सर्वाधिक लाइक एवं शेयर प्राप्त करने वाली रीलों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000, द्वितीय पुरस्कार 11,000 तथा तृतीय पुरस्कार 5,100 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के डायरेक्टर निकेश बरड़िया ने कहा, "जोहार जगन्नाथ 2026 श्रद्धा, संस्कृति, सेवा और सामाजिक सहभागिता का ऐसा महोत्सव बनने जा रहा है, जहाँ भक्तिभाव के साथ-साथ भावनाओं का भी अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन लोगों को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति से जोड़ने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा।"

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, परिवारों, युवाओं एवं समाजजनों से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner