Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन :

post

khabrilal

सभी 10 जोनों में हटाए जा रहे ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरे, अब तक 1000 से अधिक पौधों को मिला पुनर्जीवन।रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में संचालित प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों में वृक्षों एवं पौधों के चारों ओर लगे ट्री गार्ड तथा कांक्रीट के घेरों को हटाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने, वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा एवं आवश्यक पोषक तत्व सहज रूप से उपलब्ध कराना है। नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में सभी जोन कमिश्नरों द्वारा ऐसे पौधों की पहचान कर उनके चारों ओर लगे ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरों को हटाया जा रहा है, जिससे पौधों को प्राकृतिक वातावरण मिल सके और उनका समुचित विकास हो।अब तक प्रत्येक जोन में लगभग 100 से अधिक तथा पूरे नगर निगम क्षेत्र में 1000 से अधिक पौधों के चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरे हटाए जा चुके हैं, जिससे यह कार्य पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के स्वतः विकसित होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि वे पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner