कोरोना के प्रकोप को देखते हुए यह फैसला किया गया है। कंपनी का कहना है कि कोरोना काल में मुसाफिरों को बेवजह अधिक दूर तक सफर नहीं करना पड़े, इसके लिए ट्रेन को उनके घर के आसपास ही ठहराव दिया जा रहा है। इसी के तहत अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस (Ahmedabad-Mumbai Tejas Express) को मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर भी रोकने का फैसला किया गया है।
कोरोना काल (Corona Time) में देश के पहली प्रावइेट ट्रेन (Private Train), तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) एक बार फिर से चलने को तैयार हो रही है। इस बीच, इसे चलाने वाली कंपनी आईआरसीटीसी (Indian railway catering and Tourism Corporation) ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में एक और स्टॉपेज देने की घोषणा की है। अब यह ट्रेन मुंबई के अंधेरी (Andheri) स्टेशन पर भी रूकेगी।
कोरोना की वजह से ठहराव
रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के प्रकोप को देखते हुए यह फैसला किया गया है। कंपनी का कहना है कि कोरोना काल में मुसाफिरों को बेवजह अधिक दूर तक सफर नहीं करना पड़े, इसके लिए ट्रेन को उनके घर के आसपास ही ठहराव दिया जा रहा है। इसी के तहत अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस (Ahmedabad-Mumbai Tejas Express) को मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर भी रोकने का फैसला किया गया है।
कितने समय के लिए होगा स्टॉपेज
आईआरसीटीसी के मुताबिक अहमदाबाद से मुंबई जाने के दौरान यह ट्रेन मुम्बई के अंधेरी स्टेशन में दोपहर 12.41 बजे ठहरेगी जबकि मुम्बई से अहमदाबाद के लिए जाने के दौरान दोपहर 15:58 बजे अंधेरी स्टेशन पर रुकेगी। इससे पहले तेजस एक्सप्रेस का ठहराव नाडियाड, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर था। वहां पहले की तरह और पूर्व निधारित समय सारिणी के अनुसार ही ट्रेन पहुंचती और ठहरती रहेगी।

Journalist खबरीलाल