Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल:

post

khabrilal

 शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी से सजी फिल्म कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने 2 हफ्ते पूरे करने की दहलीज पर खड़ी है। आम तौर पर वर्किंग डेज में बड़ी-बड़ी फिल्मों का कलेक्शन भी औंधे मुंह गिर जाता है। फिल्म कॉकटेल 2 भले ही कोई बहुत बड़ा ऐतिहासिक धमाका न कर रही हो, लेकिन यह एक तय रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रही है।

फिल्म कॉकटेल 2 ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारतीय बाजार में लगभग 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस उलझी हुई प्रेम कहानी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते फिल्म के बिजनेस को एक मजबूत आधार मिला है।

अगर हम फिल्म के अब तक के सफर पर नजर डालें, तो कॉकटेल 2 ने अपने पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड और वीक डेज दिनों को मिलाकर भारतीय बाजार में ग्रॉस कलेक्शन 86.75 करोड़ हो गया है।

भारतीय बाजार में ग्रॉस कलेक्शन 103.45 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 110 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर से 131 करोड़ 79 लाख रुपये बटोरकर अपना बजट पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है।

शाहिद कपूर की इस फिल्म ‘कॉकटेल 2’  के लिए बॉक्स ऑफिस का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसे रिलीज के पहले दिन से ही चौतरफा मुकाबले का सामना करना पड़ा है। सिनेमाघरों में इसका क्लैश वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, राम चरण की ‘पेड्डी’, बॉबी देओल की ‘बंदर’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी बड़ी फिल्मों से हुआ।

इसके अलावा सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ और हाल ही में  रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ की वजह से स्क्रीन्स भी काफी बंट गईं। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी फिल्म का डटे रहना इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।

एक समय ऐसा था जब सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जोड़ी ने युवाओं के दिलों पर राज किया था। अब करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहिद कपूर ने कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ मिलकर उस जादू को दोबारा पर्दे पर जिंदा किया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner