Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक लाभ का झांसा देकर दोना-पत्तल मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी शैलेन्द्र कुमार रजक गिरफ्तार :

post

khabrilalथाना डी डी नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 404/2026 में पुलिस की कार्रवाई। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उद्योग लगाने एवं अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया गया। दोना-पत्तल मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी। आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया। 

प्रार्थी द्वारा थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर उसने दोना-पत्तल निर्माण उद्योग लगाने हेतु संपर्क किया। आरोपी द्वारा स्वयं को कंपनी संचालक बताकर मशीन, कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा तैयार माल खरीदने का आश्वासन दिया गया। साथ ही अधिक मुनाफा एवं अन्य सुविधाओं का लालच दिया गया।आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी ने विभिन्न किश्तों में कुल लगभग 2,95,000 रुपये आरोपी को प्रदान किए। इसके पश्चात मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने में टालमटोल की गई तथा वादे के अनुरूप सुविधा नहीं दी गई।

प्राप्त शिकायत से वरिष्ठ अधिकारी  डीसीपी पश्चिम श्रीमान संदीप पटेल , एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा को अवगत कराने पर वैधानिक करवाई करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पर  एसीपी पुरानी बस्ती  देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी डीडी नगर द्वार टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर अग्रिम करवाई की गई l विवेचना के दौरान दस्तावेजी एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें अधिक लाभ का प्रलोभन देकर लोगों से धन प्राप्त करने की बात सामने आई। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner