Abhishek Sharma World Record: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20I क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टी20 मैच में अभिषेक ने 2 छक्के लगाते ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के एविन लुईस की बादशाहत खत्म कर दी. महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक ने अपनी पारी में 3 छक्के उड़ाए और टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक पूरे रंग में दिखे. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 20 गेंदों पर आतिशी अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. मैच से पहले उन्हें छक्कों का शतक पूरा करने के लिए केवल 2 छक्कों की दरकार थी, लेकिन उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर अपनी पारी में तीसरा छक्का लगाते ही इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में अपने 101 छक्के पूरे कर लिए.
सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे किए
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदें खेलकर 100 छक्के पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब आधिकारिक तौर पर अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है. इस लिस्ट में उनके बाद एविन लुईस, फिन एलन, टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधर हैं.
- अभिषेक शर्मा (भारत): सिर्फ 785 गेंदें
- एविन लुईस (वेस्टइंडीज): 789 गेंदें
- फिन एलन (न्यूजीलैंड): 871 गेंदें
- टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया): 931 गेंदें
- सूर्यकुमार यादव (भारत): 1007 गेंदें
इंग्लैंड में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय
अभिषेक इंग्लैंड की सरजमीं पर टी20 आई में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. संजू सैमसन 1 और ईशान किशन के 0 पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा ने 24 बॉल पर 6 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया को शानदार शुरुआती मिली.

Journalist खबरीलाल