Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां:

post

khabrilal

वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म से गहरा नाता हैं। इसमें घर की हर छोटी-बड़ी वस्तु को रखने के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है चाबी। घर के ताले, साइकिल, मोटरसाइकिल या कार की चाबी केवल उपयोगी ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था का भी प्रतीक मानी जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में इनके लिए एक निश्चित स्थान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि वे सुरक्षित रहें और बार-बार खोने की समस्या न हो।

चाबी को गलत स्थान पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर लोगों की आदत होती है कि बाहर से घर लौटते ही चाबी को कहीं भी रख या फेंक देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत शुभ नहीं मानी जाती। मान्यता है कि चाबी को गलत स्थान पर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और व्यक्ति की उन्नति व आर्थिक प्रगति में बाधाएं आने लगती हैं। इसलिए हमेशा चाबी को एक तय और साफ-सुथरी जगह पर ही रखें।

चाबियों का गुच्छा कहां नही रखना चाहिए?

  • डाइनिंग टेबल पर ना रखें चाबी

वास्तु शास्त्र के अनुसार डाइनिंग टेबल पर कभी भी चाबियों का गुच्छा नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि यहां चाबियों को रखने से ग्रह-क्लेश होते हैं। साथ ही इस वजह से आर्थिक स्थिति पर भी गलत असर पड़ता है।

  • मुख्य द्वार के पास रखने से बचें

कुछ लोग मुख्य द्वार के आसपास की होल्डर लगा देते हैं जोकि एकदम गलत तरीका है। हालांकि ऐसा कम ही लोग करते हैं लेकिन वास्तु में इसे शुभ बिल्कुल भी नहीं माना जाता है। इसस घर की पॉजिटिव एनर्जी बाहर चली जाती है।

  • पूजा घर या किचन में ना रखें

वास्तु शास्त्र में किचन और पूजा घर को बहुत ही अहम माना जाता है। ऐसे में इन जगहों पर भी चाबियों को ना रखने की सलाह दी जाती है। चाबियों के जरिए यहां पर बाहर की नेगेटिविटी आती है जिससे मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी रुठ जाती हैं।

किन दिशाओं में चाबी रखना होता है शुभ?

  • उत्तर या फिर पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार चाबियों को रखने के लिए उत्तर या फिर पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। दरअसल इन दोनों दिशाओं का संबंध भगवान कुबेर और सूर्य से है। ऐसे में यहां पर चाबियों को रखने से तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

  • लिविंग रूम का ये कोना है बड़ा शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबी रखने के लिए लिविंग रूम का पश्चिम कोना सबसे सही है। इस दिशा में आप की होल्डर लगा सकते हैं। इस जगह चाबियों को रखना ठीक माना जाता है।

क्या घर में पुरानी चाबियां रखना ठीक है?

अगर वास्तु की मानें तो घर में ऐसी कोई चाबी नहीं रखनी चाहिए जो बेकार हो गई हो, जिसमें जंग लग गया हो या फिर उस चाबी का ताला खो गया हो। ऐसी चाबियों को आप तुरंत हटा दें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner