Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 308 विवेचकों को ई-साक्ष्य संकलन हेतु मोबाइल फोन वितरित:

post

khabrilal

रायपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ विवेचकों को विवेचना कार्य को तकनीकी रूप से और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दिनांक 04.07.2026 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं मोबाइल वितरण कर कार्य की शुरुआत की। *पुलिस मुख्यालय द्वारा नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रदत्त*  कुल 308 विवेचकों को दिए गए मोबाइल उपकरणों का प्राथमिक उद्देश्य ई-साक्ष्य (इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य) का त्वरित एवं सुरक्षित संकलन, उसके व्यवस्थित दस्तावेजीकरण और विभिन्न तकनीकी प्लेटफॉर्मों के साथ समन्वय सुनिश्चित करना है। इन मोबाइल्स के माध्यम से फ़ील्ड में साक्ष्य संग्रह, तस्वीरीकरण, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल-आधारित रिपोर्टिंग को मानकीकृत किया जाएगा।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विवेचकों को निर्देश दिए कि वे नवीन तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए डिजिटल ऐप्स, ई-साक्ष्य संचालन प्रोटोकॉल और डेटा सुरक्षा के मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से संचालित विवेचना से न केवल मामले सुलझाने की गति बढ़ेगी बल्कि न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

यह पहल राज्य पुलिस मुख्यालय की व्यापक डिजिटल सुदृढ़ता नीति का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य पुलिसिंग प्रक्रियाओं को तकनीकी तौर पर सक्षम बनाकर न्यायलयिक प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाना है। मोबाइल वितरण के साथ आगामी चरणों में प्रशिक्षण सत्र, तकनीकी सहायता और डेटा सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की जाए

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner