Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: धन्वंतरी हॉस्पिटल एवं न्यूरो लाइफलाइन युवा मंडल ने चलाया मेगा वृक्षारोपण अभियान :

post

khabrilalपर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से धन्वंतरी हॉस्पिटल (सेंटर फॉर साइकियाट्रिक केयर) एवं न्यूरो लाइफलाइन युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में "मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव 2026" का आयोजन किया गया। इस दौरान धनवंतरी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अरुणांशु परियल , डॉ सोनिया परियल के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सकों, युवा स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की थीम "Healthy Environment, Healthy Mind" रखी गई, जिसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

वृक्षारोपण अभियान में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर चिकित्सकों, युवा मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner