Breaking News

Bhilai- Durg (खबरीलाल न्यूज़) :: हर आँगन एक पेड़ अभियान के तहत 5 एकड़ में विकसित होगी 1200 आम के पौधों की आम्रवाटिका:

post

khabrilalदुर्ग/ 05 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था आर्टकॉम के अभियान "हर आँगन एक पेड़" के अंतर्गत रविवार को श्री महावीर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालय, नगपुरा (दुर्ग) परिसर में 5 एकड़ क्षेत्र में 1200 आम के पौधों की 'आम्रवाटिका' विकसित करने की शुरुआत दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के करकमलों से हुई। कार्यक्रम महाविद्यालय के संचालक श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों तथा 200 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। लगातार हो रही वर्षा के कारण सभी 1200 पौधों का रोपण एक ही दिन में संभव नहीं हो सका। सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाएगा।

स्वागत उद्बोधन में आर्टकॉम के डायरेक्टर निशु पाण्डेय ने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि समाज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों बाद यही पौधे एक सघन आम्रवाटिका का स्वरूप लेकर क्षेत्र की पहचान बनेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

सांसद विजय बघेल ने श्रीवास्तव परिवार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि "हर आँगन एक पेड़, हर आँगन वाटर हार्वेस्टिंग" अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि 1200 आम के पौधों की यह आम्रवाटिका पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय मॉडल बनेगी और अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार फलदार वृक्षों की वाटिकाएँ विकसित की जानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संचालक डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने सांसद विजय बघेल एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आर्टकॉम के संरक्षक करमजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, उमेश चौबे, राकेश सिंह, राम जसपाल, टी.बी.एस. सहगल, सुरेश गुरुजी, आनंद पाण्डेय, अनिल कुमार, डॉ. संजय अनुपम सिंह, प्रमोद सिंह, कन्हैया सोनी, विश्व रतन सिन्हा, विशाल नायर, ज्योतिकांत अग्रवाल, राजेश जैन, अरुण नायर, मनोज गुप्ता, दशरथ भाई, विक्रम ठाकुर, मिथिलेश सिंह, सुधीर बंसल, दीनू नायर, बद्री प्रसाद सिंह, हरिन्दर यादव तथा आर्टकॉम परिवार के करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, रविंद्र देवांगन, संतोष जायसवाल, रजनीकांत अग्रवाल, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर, अमिताभ भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner