इकाई : पुलिस कार्यालय, दुर्ग। आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी अपराध विवेचना, दुर्ग पुलिस के विवेचकों को Mobile Data Terminal वितरित। अपराध विवेचना को त्वरित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से जिले के विवेचकों को Mobile Data Terminal वितरित किए गए। विवेचक अब घटनास्थल से ही एफआईआर, गवाहों के कथन एवं अन्य आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे विवेचना की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।Samsung Galaxy XCover आधारित Mobile Data Terminal के माध्यम से डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाया जाएगा। सभी विवेचकों को उपलब्ध कराए गए उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दुर्ग पुलिस का संदेश : दुर्ग पुलिस आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध विवेचना को अधिक पारदर्शी, दक्ष एवं समयबद्ध बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। आमजन से अपेक्षा है कि वे पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Journalist खबरीलाल