सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रेन के एक 'सुहागरात कोच' की झलक दिखाई गई है. दरअसल, ट्रेन के 1एसी कोच में एक केबिन को किसी ने सुहागरात की सेज की तरह डेकोरेट कर रखा है. इस तरह से हनीमून सुइट की तरह डेकोरेटेड 1एसी केबिन का वीडियो वायरल होते ही इस पर सवाल भी उठने लगे. काफी लोगों ने यह सवाल उठाया कि क्या किसी ट्रेन के कोच को इस तरह से सजाया जा सकता है? इस पर रेलवे का जवाब भी आया है. चलिए जानते हैं क्या है ये मामला और रेलवे ने इस पर क्या कहा.
इंटरनेट पर ट्रेन के 1एसी केबिन चलते-फिरते हनीमून सुइट या सुहागरात की सेज की तरह सजाने वाला वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं इस वायरल वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट उचित है. वहीं काफी लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की है.
वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रेन के 1एसी कोच में एक केबिन के अंदर जाते ही वहां का नजारा किसी हनीमून सुइट की तरह दिखता है. पूरे केबिन को रंग-बिरंगे गुब्बारे, लेस और गुलाब के फूलों से सजाया गया है. केबिन की अंदरूनी दीवार पर ढेर सारे गुलाब के फूल चिपकाए गए हैं. नीचे फर्श को गुलाब व अन्य फूलों की पंखुड़ियों से ढक दिया गया है.
केबिन की सीलिंग से ढेर सारे गुब्बारे चिपाकाए गए हैं. बर्थ पर भी गुलाब की पंखुड़ियों से हार्ट शेप बनाया गया है. इसके साथ ही दीवारों पर लाइटिंग भी की गई है. दीवारों पर फूलों के बीच- बीच में छोटे- छोटे लाइट्स लगे हैं. केबिन के अंदर रखे बिन को गुलदस्ते का रूप दे दिया गया है. इसके साथ ही केबिन की दीवार पर 'आई लव यू' भी लिखा हुआ है. पूरा केबिन काफी मनमोहक तरीके से सजा हुआ दिखाई दे रहा था.
यह पूरा डेकोरेशन एक पैसेंजर ने अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए किया था. इस डेकोरेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. वहीं कुछ लोगों ने भारतीय रेल और रेल मंत्री को टैग करते हुए सवाल भी किया है और सफाई मांगी है कि क्या किसी ट्रेन के डिब्बे में कोई यात्री ऐसी सजावट कर सकता है. क्या यह रेलवे के सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े नहीं करता है.

Journalist खबरीलाल