कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल (आईएएस), विशिष्ट अतिथि डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करियारे, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद तखतपुर की अध्यक्ष डॉ. पूजा मक्कड़ ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विशेषज्ञों ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसके प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है।कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।
डीआईजी-एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वासी, सजग एवं निर्भीक बनने की प्रेरणा देते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
डॉ. पूजा मक्कड़ ने कहा कि स्वस्थ एवं शिक्षित बेटियां ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने मासिक धर्म को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने एवं इस विषय पर खुलकर चर्चा करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान मिडिल स्कूल की छात्राओं को अध्ययन के लिए कॉपी, पेन, पेंसिल सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। अतिथियों ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अतिथियों, संस्था प्रमुखों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व यातायात एसआई श्री उमाशंकर पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्री जितेंद्र शुक्ला ने किया।

Journalist खबरीलाल

.jpeg)