Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मां आदिशक्ति महिला सेवा समिति एवं उत्कल समाज के संयुक्त आयोजन में विधायक पुरंदर मिश्रा हुए शामिल, 33 क्रिकेट टीमों को वितरित हुई क्रिकेट किट :

post

khabrilalरायपुर। मां आदिशक्ति महिला सेवा समिति, रायपुर एवं उत्कल समाज, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक, रायपुर में आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह गरिमामय, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के मंच पर पहुंचते ही पूरा सभागार "जय श्रीराम" एवं "जय श्री जगन्नाथ स्वामी" के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत हो गया।अपने संबोधन में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रत्येक खिलाड़ी को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है, जो खेलों के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच और खिलाड़ियों के सम्मान का प्रमाण है। साथ ही महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जी द्वारा खिलाड़ियों को 11-11 हजार रुपये की  क्रिकेट किट प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया है। विधायक मिश्रा ने मंच से महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 33 क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने इस पहल को युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिनिधियों ने विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा जनसेवा, खेल एवं युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक, जिला मंत्री अर्चना हुकरे, पार्षद संजना संतोष हियाल , माधुरी बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह ने खेल प्रतिभाओं के सम्मान, युवाओं के उत्साहवर्धन, शिक्षा के प्रति प्रेरणा तथा सामाजिक समरसता के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जब समाज और शासन मिलकर प्रतिभाओं का सम्मान करते हैं, तब युवा शक्ति को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner