Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम? जिन्होंने दीपिका पादुकोण को 2 साल तक किया था डेट!:

post

khabrilal

हाल ही में मुज़म्मिल इब्राहिम का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. वहीं अब, जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई लोग इसे हाल का इंटरव्यू समझ रहे हैं, तो मुज़म्मिल ने इस चर्चा में चल रहे विषय पर एक नया बयान जारी किया है जिसने सबको हैरान कर दिया था.

मुज़म्मिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट पोस्ट करके साफ़ किया कि जो इंटरव्यू अभी वायरल हो रहा है, वह एक साल पुराना है और उन्होंने कहा, "जिस इंटरव्यू पर चर्चा हो रही है और जिसे गलत तरीके से 'नए दावे' बताया जा रहा है, वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था. अभी जो क्लिप्स शेयर किए जा रहे हैं, वे एक लंबी बातचीत के कुछ हिस्से भर हैं. एडिटिंग के दौरान और जब इन हिस्सों को अलग-अलग देखा जाता है, तो बातचीत की बारीकियां और जिन विषयों पर सम्मान के साथ चर्चा की गई थी, वे अक्सर छूट जाते हैं.

जून 2025 में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, मुज़म्मिल ने दीपिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में हिचकिचाते हुए बात की थी और जो क्लिप अब वायरल हो रही है, उसमें वह कहते हैं, "उसने (सबसे पहले मुझे प्रपोज़ किया था)। मैंने उसे छोड़ था, मुझे किसी को छोड़ने का कभी अफ़सोस नहीं होता. मैं सख़्त लौंडा हूं भाई और उस समय मैं स्टार था नहीं थी, वह एक मॉडल थी. अब वह सुपरस्टार है और मुझे कोई नहीं जानता. मैं उसका बहुत बड़ा फ़ैन हूं. इसके साथ ही इंटरव्यू में किए गए दावों पर बात करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने हमेशा अपने अतीत के लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है, और यह बात अब भी वैसी ही है'.

मुज़म्मिल इब्राहिम एक भारतीय सुपरमॉडल और एक्टर हैं, जिन्हें 2000 के दशक की शुरुआत में काफी शोहरत मिली थी और उन्होंने 2003 में ग्लैडरेग्स मैनहंट और मेगामॉडल कॉन्टेस्ट जीता और लकी अली के "कभी ऐसा लगता है" जैसे हिट म्यूज़िक वीडियो में काम किया मुज़म्मिल ने 2007 में फ़िल्म 'धोखा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इब्राहिम अपनी असल ज़िंदगी की बहादुरी के कामों के लिए भी जाने जाते हैं. उन्हें डूबते हुए लोगों की जान बचाने के लिए 'जीवन रक्षा पदक' और 'गॉडफ्रे फिलिप्स नेशनल ब्रेवरी अवॉर्ड' दोनों मिले हैं.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner