Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी :

post

khabrilalयातायात पुलिस दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। कल दिनांक को विशेष अभियान के दौरान कुल 26 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर ₹12,000 से ₹20,000 तक के अर्थदंड से दंडित किया जा रहा है। शराब का सेवन कर यात्री बस चलाते पाए गए चालक को न्यायालय द्वारा सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक न्यायालय परिसर में उपस्थित रहने की सजा भी सुनाई गई।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वर्ष 2026 में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वर्ष 2025 की तुलना में तीन गुना से अधिक कार्यवाही की गई। (वर्ष 2025 – 569 कार्यवाही / वर्ष 2026 – 1752 कार्यवाही )। 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक नशे की अवस्था में वाहन चलाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से दोपहिया, चारपहिया, ऑटो, बस, स्कूल बस तथा मालवाहक वाहनों के चालकों की जांच की जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner