थाना : खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छ.ग.)। स्कूल विद्यार्थियों से मारपीट, गाली-गलौज एवं डराकर पैसे मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशान कर मारपीट, गाली-गलौज एवं शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल समय में मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया तथा प्रकरण में प्रयुक्त सामग्री जप्त की। प्रकरण में दो वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा दो अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई।

Journalist खबरीलाल