दिल की सेहत में सुधार के लिए सबसे अच्छा तरीका है अपने जीवनशैली में बदलाव करना। इसके लिए शारीरिक गतिविधि से लेकर खान-पान तक का ध्यान रखना जरूरी है। आर्टिरीज का काम पूरे शरीर में ऑक्सीजन रिच बल्ड को सर्कुलेट करना है, वरना शरीर में फैट, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जमा हो जाते हैं, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहते हैं। इससे धमनियां सिकुड़ सकती हैं, खून का बहाव रुक सकता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
हालांकि कोई भी ड्रिंक प्लाक को खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन इंफ्लेमेशन को कम कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे सही खान-पान, एक्सरसाइज़ और शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने से हार्ट हेल्दी रहता है।
एथेरोस्क्लेरोसिस क्या है?
एथेरोस्क्लेरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियों के अंदर फैट जमा हो जाता है, जिससे वे सिकुड़ जाती हैं और उनकी इलास्टिसिटी खत्म हो जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल, फैट, कैल्शियम और खून में मौजूद अन्य पदार्थों के कारण होता है, जो धीरे-धीरे सख्त हो जाते हैं और खून के बहाव को रोकते हैं।
जैसे-जैसे खून का बहाव धीमा होता है, दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे अक्सर हाई ब्लड प्रेशर, एनजाइना, सीने में दर्द और गंभीर मामलों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
- ग्रीन टी
ग्रीन टी को प्राचीन समय से बेहतर स्वास्थ्य के लिए पिया जाता रहा है। आधुनिक विज्ञान भी लंबे समय से ग्रीन टी को हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर मानता है। ग्रीन टी कैटेचिन से भरपूर है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। इन दोनों को ही प्लाक के जमाव का मुख्य कारण माना जाता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार, प्रतिदिन दो से तीन कप ग्रीन टी का सेवन करने से कोरोनरी आर्टिरीज रोग का खतरा कम होता है। ग्रीन टी एंडोथेलियल के फंक्शनिंग में भी सुधार करती है, जिससे धमनियां लचीली रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है।
ग्रीन टी रोजाना बनाकर पीना अधिक सही है। पैकेटबंद या बोतलबंद ग्रीन टी के सेवन से बचें। इनमें अक्सर अतिरिक्त चीनी मिली होती है, जो सेहत को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाती है।
- धमनियों को साफ करता है अनार का जूस
यदि आप अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सही तरीका ढूंढ रहे हैं, तो अनार का रस एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्यूनिकैलागिन्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इंफ्लेमेशन से लड़ने और धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि बिना चीनी वाले अनार के रस का नियमित सेवन कैरोटिड धमनियों में प्लाक के जमाव को स्लो करता है और ब्लड सर्कुलेशन को कम करता है। इसके फ्लेवोनोइड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को भी रोकता हैं, जिससे धमनी प्लाक के निर्माण को रोकता है।
- चुकंदर का जूस
एथलीट अक्सर स्टैमिना बढ़ाने के लिए चुकंदर के जूस को कंज्यूम करते हैं। यह दिल के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। चुकंदर में नैचुरली नाइट्रेट होता है, जिसे शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। यह एक ऐसा कंपाउंड है जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है, ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर करता है और आर्टरीज़ की अकड़न को कम करता है।

नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ की रिसर्च से पता चलता है कि रोज चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। यह लिवर के काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है और आर्टरीज में फैट जमा होने से बचाव होता है।
- हल्दी वाला दूध
भारतीय रसोई में सदियों से इस्तेमाल होने वाली हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक बायोएक्टिव कंपाउंड है जो सूजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। स्टडीज़ के अनुसार, करक्यूमिन आर्टरीज की सूजन कम करने, फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और पहले से मौजूद प्लाक को स्थिर करने में मदद कर सकता है।

इसमें काली मिर्च मिलाने से करक्यूमिन का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे यह साधारण ड्रिंक अदिक असरदार बन जाता है। रोज एक कप हल्दी वाला दूध पीने से ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत बेहतर हो सकती है।

Journalist खबरीलाल