Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, बना भरोसेमंद जनसेवा का केंद्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र बनने पर रामकृष्ण ने शासन का जताया आभार :

post

khabrilalबिलासपुर, 16 जुलाई 2026/ जिले में स्थापित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन गया है। जिले की सीपत तहसील के ग्राम भाड़ी निवासी श्री रामकृष्ण सिन्हा को भी सेवा सेतु के माध्यम से समय पर राहत मिली। उन्होंने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन दर्ज कराया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर उनके बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिए।

प्रमाण पत्र जारी होने के बाद श्री रामकृष्ण सिन्हा को इसकी जानकारी दी गई। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से उनके बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य शासकीय कार्यों में आने वाली परेशानी दूर हो गई। उन्होंने बताया कि पहले प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उन्हें कई आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो गया। श्री रामकृष्ण सिन्हा ने त्वरित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उनकी समस्या का समाधान सहज एवं सरल तरीके से हो गया।  

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner