वाराणसी। एंटी करप्शन की टीम ने वाराणसी डिप्टी कमिश्नर अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अंबिका ने व्यापारी की फाइल में रिटर्न भरने और जीएसटी की फाइल निस्तारण के लिए रकम मांगी थी। वाराणसी की एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार शाम को जाल बिछाया और जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को शाम 6:30 बजे चेतगंज के दादा रेस्टोरेंट में बुलाया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की वाराणसी टीम ने राज्य कर (GST) सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए वहां रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस दौरान अंबिका ने भागने का प्रयास भी किया और चार दारोगाओं से हाथापाई की। राहगीरों से भी बचाने की गुहार लगाती रही।
अंबिका पर आरोप है कि एक कंपनी की फाइल के निस्तारण और फरवरी 2023 के GST रिटर्न से जुड़े मामले में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Journalist खबरीलाल