हम में से ज्यादातर लोग अपने गुर्दों (Kidney) की सेहत के बारे में तब तक सोचते, जब तक नहीं कोई परेशानी सामने न आ जाए। हमारे गुर्दे (किडनी) शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने में अहम् भूमिका निभाते हैं, ये प्रतिदिन लगभग 20-25 बार खून को फिल्टर करते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान यह शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी बाहर निकालने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, जरुरी खनिज, इलेक्ट्रोलाइट, आदि को भी नियंत्रित रखते हैं। लेकिन लंबे समय तक जरुरत से ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड खाने की चीजें, सोडा और खराब खानपान किडनी पर दबाव डाल सकते हैं.
अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा के खाने में कुछ हेल्थी चीजें शामिल करके आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी के लिए सबसे अच्छे फूड्स कौन से हैं और किन चीजों से हमें बचना चाहिए।
किडनी खराब होने के 7 सामान्य संकेत - अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर किडनी की जांच जरूर करवाएं।
1. अक्सर थकान महसूस होना: जब हमारी किडनी सही तरह से खून साफ़ नहीं कर पाती तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जो समय के साथ-साथ पथरी की समस्या बना सकते हैं, जिससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
2. नींद न आना: किडनी की समस्या होने पर शरीर में हॉर्मोन का संतुलन भी बिगड़ सकता है, जिससे अच्छी नींद लेने में दिक्कत होती है।
3. रूखी त्वचा: मिनरल्स का असंतुलन और टॉक्सिन्स जमा होने की वजह से त्वचा रूखी और खुजली वाली हो सकती है।
4. बार-बार पेशाब आना: खासकर रात में बार-बार पेशाब आना किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
5. पेशाब में खून आना: यह किडनी स्टोन, संक्रमण या किडनी की दूसरी समस्याओं का संकेत हो सकता है।
6. पैरों और टखनों में सूजन: जब किडनी अतिरिक्त फ्लूइड बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में सूजन आने लगती है।
7. झागदार पेशाब: लगातार झागदार पेशाब आना यूरिन में प्रोटीन की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।
किडनी को स्वस्थ बनाये रखने के लिए खाएं ये 10 चीजें
अगर आपकी किडनी कमजोर है या आप भविष्य में किडनी की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपने रोजाना के खानेपीने का हिस्सा बना सकते हैं।
1. अंडे का सफेद भाग
अंडे का सफेद भाग किडनी के लिए सबसे अच्छे प्रोटीन स्रोतों में से एक माना जाता है, इसमें अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन होता है, लेकिन फॉस्फोरस की मात्रा कम होती है। यही कारण है कि यह किडनी के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इसे उबालकर, ऑमलेट बनाकर या भुर्जी के रूप में खाया जा सकता है।
2. अनानास (Pineapple)
अन्नानास में विटामिन C और ब्रोमेलिन नामक एंजाइम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में इंफ्लमैशन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। दूसरे कई फलों की तुलना में इसमें भी पोटैशियम कम होता है, इसलिए सीमित मात्रा में यह किडनी के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, पत्ता गोभी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलेट, फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते है, ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती हैं, जिससे किडनियां सही से काम करती हैं। हालांकि, जिन सब्जियों में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है उन्हें सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना बेहतर होगा।
4. रोजाना पर्याप्त पानी
पानी हमारी किडनियों की सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी शरीर से यूरिया, यूरिक एसिड और दूसरे अपशिष्ट पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल पाती है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी स्टोन के खतरे को भी कम कर सकता है।
5. चिकन
अगर आपको प्रोटीन की जरूरत है, तो बिना चमड़ी वाला चिकन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है और लाल मांस की तुलना में इसमें सोडियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व भी कम होते हैं जो किडनी की सेहत को नुकसान पंहुचा सकता है।
6. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, इसकी खास बात यह है कि इसमें पोटैशियम की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। इसलिए यह किडनी की सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
7. मछली
अगर आपको नॉन-वेज पसंद है, तो सैल्मन, रोहू या दूसरी हेल्दी मछलियां आपकी डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकती हैं। इनमें अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में सूजन कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। हालांकि, अगर आपको पहले से की किडनी से जुडी कोई गंभीर बीमारी है तो इसे खाने से परहेज करा बेहतर होगा।
8. ऑलिव ऑयल
खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल एक बेहतर विकल्प माना जाता है, इसमें हेल्दी फैट्स और इन्फ्लेम्शन कम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें फॉस्फोरस नहीं होता, इसलिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है।
9. तरबूज
तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने वाला बेहतरीन फल है, इसमें 92% पानी होता और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे की लाइकोपीन, और विटामिन C होता है, जो शरीर को ठंडक देने और किडनी के सामान्य कार्य को सपोर्ट करने में मदद करता है।
10. सेब
सेब फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें पोटैशियम की मात्रा भी अपेक्षाकृत कम होती है। रोजाना एक सेब खाने से पाचन बेहतर रहता है, सूजन कम हो सकती है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा स्नैक है जो किडनी की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं।

Journalist खबरीलाल